{"_id":"572f877b4f1c1b71275ce7d9","slug":"atm-change-39-thoushand-withdraw-84-rs-left-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एटीएम से 39 हजार निकाल छोड़े 84 रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने एटीएम से 39 हजार निकाल छोड़े 84 रुपये
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 09 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सनौली रोड स्थित पीएनबी के एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 39 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के खाते में मात्र 84 रुपये ही छोड़े। दस दिन बाद पास बुक में एंट्री करवाने गए व्यक्ति को वारदात का पता चला। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव आट्टा निवासी विनोद कुमार के खाते से बदमाशों ने 39 हजार रुपये चोरी कर लिए। विनोद कुमार ने थाना चांदनी बाग पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह 26 अप्रैल को सनौली रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। उसे डॉक्टर के पास जाना था।
वह काफी दिनों से बीमार था। इलाज को एटीएम से पैसे निकाल रहा था। उसने एटीएम से एक हजार रुपये निकलवाए और वह डॉक्टर के पास चला गया। इस दौरान वह काफी बीमार हो गया। छह मई को वह समालखा स्थित पीएनबी में 1500 रुपये जमा करवाने के लिए गया था। बैंक अधिकारियों ने पास बुक पर एंट्री की तो उसे पूरी वारदात का पता चला। उसके खाते में मात्र 84 रुपये थे। उसने एटीएम चैक किया तो एटीएम उसका नहीं था।
विज्ञापन
एटीएम पर रामजीत मिश्रा लिखा हुआ था। उसने पूरी वारदात की जानकारी बैंक अधिकारियों को दी। बैंक अधिकारियों ने उसको थाना चांदनी बाग में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी। थाना चांदनी बाग ने विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है। विनोद कुमार ने पूरी वारदात की शिकायत सीएम विंडो पर भी दी है।
विनोद कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र सिंह,एएसआई थाना चांदनी बाग