फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A speeding car hits an elderly woman and a young man in Panipat

Panipat: दुकान के बाहर बैठे वृद्धा और युवक कर रहे थे बात, तेज रफ्तार कार आई और रौंदते हुए शटर में जा घुसी

Mon, 01 Jul 2024 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 08:25 PM IST
सार

कार फुटपाथ पर फड़ी लगाने वाली वृद्धा और युवक को रौंदते हुए बंद दुकान के शटर में जा घुसी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का सीवीटीवी वायरल हो रहा है। मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
A speeding car hits an elderly woman and a young man in Panipat
हादसा सीसीटीवी में हुआ कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में देवी मंदिर के पास एक बंद मेडिकल स्टोर के सामने फुटपाथ पर फड़ी लगाकर बैठी एक वृद्धा और युवक को रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे एक तेज रफ्तार कार रौंदते हुए दुकान के शटर में जा घुसी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में दोनों की जान बच गई लेकिन दोनों वृद्धा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालात गंभीर है। ये दुर्घटना मेडिकल स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भावना चौक निवासी मनोज रोजाना सांयकालीन आरती सुनने के लिए देवी मंदिर आता है। वहीं, नूरवाला निवासी वृद्ध महिला रोजाना मंदिर के बाहर बैठकर फूलों की फड़ी लगाती है। मनोज रोजाना बूढ़ी औरत को कुछ न कुछ खाने का सामान भी देकर जाता था। रविवार को भी मनोज बूढ़ी औरत को खाने का सामान देने आया था।


दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब मनोज बूढ़ी औरत के साथ बंद मेडिकल स्टोर के सामने बैठा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंदती हुई स्टोर के शटर में जा घुसी। जिसमें दोनों को काफी चोटें आई हैं। 

दुकान में भी नुकसान
देवी मंदिर के सामने राधे मेडिकल स्टोर के संचालक सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार होने की वजह से उसकी दुकान बंद थी। उसकी दुकान के सामने एक लड़का जिसका नाम मनोज और वृद्धा बैठी थी। तभी एक गाड़ी जिसका नंबर एचआर06एएम-0598 तेज गति से आई और सीधे उन दोनों को रौंदते हुए दुकान के शटर में घुस गई। जिसकी वजह से उसकी दुकान के अंदर के कम्प्यूटर, फ्रिज और सामान का नुकसान भी हो गया। उनकी साथ वाली लक्ष्मी स्वीटस के नाम की दुकान का काउंटर भी नीचे से टूट गया। दोनों दुकानों का सामान भी बिखर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed