फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बेरोजगार युवक ने नहर में कूद कर की आत्महत्या

बेरोजगार युवक ने नहर में कूद कर की आत्महत्या

Fri, 27 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगार युवक ने नहर में कूद कर की आत्महत्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। तीन दिन पहले गोहना रोड स्थित संजय कालोनी निवासी प्रदीप पुत्र धर्मपाल ने बिंझौल नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वीरवार को उसका शव खुबडू गांव के पास नहर में झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय प्रदीप निवासी संजय कालोनी काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहा था, लेकिन कहीं नौकरी न मिलने के कारण वो निराश था। हालांकि प्रदीप गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन पिछले कुछ समय से उसके हाथ से वो नौकरी भी चली गई थी। मंगलवार को वो घर से गुरुग्राम में किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू देने गया था, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं लौटा। घर वालों ने प्रदीप को काफी जगह तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। पड़ोसियों ने परिजनों को प्रदीप द्वारा छलांग लगाने के बारे में बताया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिंझौल नहर में डूबे युवक का तीन बाद खुबडू झाल में मिला शव
फोटो 29
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed