फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -कंबल मार्केट स्थित कंबल की दो दुकानों में दिया चोरी की वारदातों को अंजाम

-कंबल मार्केट स्थित कंबल की दो दुकानों में दिया चोरी की वारदातों को अंजाम

Sat, 04 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
-कंबल मार्केट स्थित कंबल की दो दुकानों में दिया चोरी की वारदातों को अंजाम
पचरंगा बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से ले गए नकदी-सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के पचरंगा बाजार स्थित भाजपा के निगम पार्षद अशोक नारंग के भाई की कंबल की दुकान समेत दो दुकानों से चोर नकदी और सामान उठा ले गए। चोर दोनों दुकानों में छत के रास्ते दाखिल हुए थे। दुकानदारों और व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। थाना शहर पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों का आरोप है कि 21 अक्तूबर को बाजार में इसी तरह से दो दुकानों में चोरी हुई थी।
सर्दी शुरू होते ही चोरे बाजार में फिर से सक्रिय हो गए हैं। वीरवार रात को पचरंगा बाजार स्थित अमित हैंडलूम व कालड़ा ट्रेडिंग कंपनी में चोरी कर ली गई। शुक्रवार सुबह दुकानदारों के दुकानों पर पहुंचने के बाद चोरी का मामला खुला। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों दुकानों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने अमित हैंडलूम में एक रस्सी बरामद की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, चोर इसी रस्सी के सहारे सीढ़ियों के जरिये नीचे उतरे। इस रस्सी को कंबल की गांठ बांधने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के बयान दर्ज किए और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पौने दो लाख की नगदी ले जाने का आरोप
भाजपा पार्षद अशोक नारंग के भाई अजय नारंग ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसकी पचरंगा बाजार में कंबल और शॉल की दुकान है। वे वीरवार को दुकान अच्छी तरह से बंद कर गए थे और शुक्रवार सुबह दुकान पर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। संचालक अजय नारंग ने बताया कि चोर गल्ले से 80 हजार रुपये नकद, चांदी की चार मूर्ति, चांदी के 20 सिक्के, पूजा रूम में भगवान के नाम पर रखे करीब एक लाख रुपये, करीब 50 हजार रुपये के कंबल व शॉल और एक महंगा मोबाइल चोरी कर ले गए। अजय नारंग ने बताया कि चोर गोल्ड के रंग चढ़ा राम दरबार वहीं पर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोशनदान में से रस्सी व बांस के सहारे दुकान में उतरा
अजय नारंग का अनुमान है कि चोर दुकान में पीछे रोशनदान से दाखिल हुआ। वह अंदर गोदाम में आकर नीचे दुकान में नहीं उतर सका। उसने सीढ़ियों से रस्सी बांधी और फिर नीचे दुकान में उतरा होगा। चोर ने दुकान में आकर नकदी व अन्य सामान समेटा। अजय नारंग ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन शार्ट सर्किट होने के डर से रात को बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं।
दस दुकान पीछे छोड़ कालड़ा ट्रेडिंग कंपनी में चोरी
अमित हैंडलूम से दस दुकान पहले हनुमान चौक स्थित कालड़ा ट्रेडिंग कंपनी में वीरवार रात को चोरी कर ली गई। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला। अशोक कालड़ा ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह दुकान पर आए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। वे शाम को गल्ले में करीब तीन हजार रुपये छोड़कर गए थे। उनको सुबह गल्ला साफ मिला। उनका अनुमान है कि, चोर छत पर लगे छोटे गेट से दुकान में दाखिल हुए।
सीसीटीवी में एक संदिग्ध नजर आया
पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन वीरवार रात की कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली। पुलिस ने 21 अक्तूबर को दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध की फुटेज जांची। दुकानदारों व पुलिस के अनुसार एक युवक 19 से बाजार की लगातार रेकी करता नजर आ रहा है। बाजार में 21 अक्तूबर को दो दुकानों में चोरी हो चुकी है।
पुलिस को अपने पर शक
पुलिस व दुकानदारों को दुकानों में चोरी करने वाले अपने ही नजर आ रहे हैं। अजय नारंग की दुकान में सीढ़ियों से बंधी रस्सी कंबल की गांठ बांधने वाली रस्सी है। ऐसे में चोर बाजार के ही बीच से लगता है। पुलिस इस एंगल में भी जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।

पचरंगा बाजार में दो दुकानों में चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है और एफएसएल की मदद से नमुने उठा लिए हैं। पुलिस ने शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसमें आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed