{"_id":"594813754f1c1b6c2a8b45ad","slug":"91497895797-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-दमकल की गाडिय़ों ने चौथे चक्कर में आग पर पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-दमकल की गाडिय़ों ने चौथे चक्कर में आग पर पाया काबू
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों की गांठ लेकर जा रहे ट्राले में लगी आग, ट्राला और कपड़े दोनों राख
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना-शाहपुर के बीच कपड़ों की गाठें लेकर जा रहे ट्राले में आग लग गई। हादसा ट्राला चालक के नियंत्रण खोले पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों से टकराने पर हुआ। जिसमें कपड़े की गांठ और ट्राला जल गया। चौथी बार पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की लपटों से घिरे ट्राले से कूद कर ट्राला चालक ने अपनी जान बचाई। चालक को मामूली चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक गुजरात के कांडला से एक ट्राले में कपडों की गाठों को भरकर पानीपत लाया जा रहा था। रविवार रात करीब दो बजे ट्राला इसराना शाहपुर के बीच पहुंचा तो अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया व ट्राला हाइवे के किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराया। ट्राले के टकराने के बाद ट्राले में आग लग गई। आग की लपटों से घिरे ट्राले को देख ट्राला चालक पूर्ण सिंह निवासी कोटपुतली राजस्थान ने ट्राले से कूदकर अपनी जान बचाई। ।बताया जा रहा है कि ट्राले में आग लगने से लाखों रुपये का कपड़ा जल कर राख हो गया।