फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नौकरी लगवाने व संकट टालने के नाम पर ऐंठे 5.76 लाख की नकदी व 25 तोले सोने के जेवरात

नौकरी लगवाने व संकट टालने के नाम पर ऐंठे 5.76 लाख की नकदी व 25 तोले सोने के जेवरात

Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने व संकट टालने के नाम पर ऐंठे 5.76 लाख की नकदी व 25 तोले सोने के जेवरात
संकट टालने के नाम पर पौने छह लाख नकदी और 25 तोले जेवर की ठगी
विज्ञापन

नौकरी लगवाने और संकट टालने के नाम पर लगवाई माता की चौकी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सरकारी नौकरी लगवाने और आने वाले संकट को टालने के लिए एक महिला से तीन लोगों ने माता की चौकी लगवा कर 5 लाख 76 हजार नकद और 25 तोले सोने के जेवरात हड़प लिया। पीड़िता के पति ने धोखाधड़ी की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

सेक्टर-18 हुडा निवासी हरीश शर्मा पुत्र चरणजीत राय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित मुकेश पत्नी सतीश त्यागी, सोनिया उर्फ मिन्नी पुत्री सतीश त्यागी व सतीश त्यागी निवासी सेक्टर-18 हुडा ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। हरीश की पत्नी आशा शर्मा को अक्तूबर 2016 में कीर्तन में आरोपी मुकेश मिली। वहां वह माता की चौकी दे रही थी। कीर्तन के बाद वहां आरोपित सोनिया व सतीश मिले। उन्होंने कहा कि वे मकान नंबर 184-बी सेक्टर 18 फर्स्ट फ्लोर पर किराये पर रहते हैं। वहां वह उसकी समस्या का समाधान करवा सकती है। उसकी इन्हीं बातों में आकर पीड़िता वहां गई। वहां उन्होंने कहा कि वह उसके बेटे की नौकरी लगवा देंगे व उसके संकट दूर कर देंगे। इसका खर्च 15 लाख रुपये आएगा। इसी झांसे में आकर पीड़िता ने दिसंबर 2016 से जुलाई 2018 तक बैंक से 5.76 लाख रुपये व 25.6 तोले के सोने के जेवरात उक्त आरोपितों को दे दिए। लेकिन समय बीतने के नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उनसे रुपये लौटाने के बारे में कहा। इस पर उक्त आरोपितों ने रुपये मांगने की बात पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed