{"_id":"5b45011d4f1c1bc2248b5a2a","slug":"81531248925-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ां ने गली के चक्कर ना लगाने को कहा, मनचले ने दिन-दिहाड़े घर में घुस कर नाबालिगा बेटी को 7 बार तलवार से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ां ने गली के चक्कर ना लगाने को कहा, मनचले ने दिन-दिहाड़े घर में घुस कर नाबालिगा बेटी को 7 बार तलवार से काटा
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 24 से 27
युवती की गली के चक्कर लगाता रहता था आरोपी, मना करने पर पड़ोसियों से भी किया था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुटानी रोड स्थित दलबीर कॉलोनी निवासी महिला ने मनचला युवक को गली के चक्कर न लगाने के कहा तो उसने दिनदहाड़े ही उसकी नाबालिग बेटी पर तलवार से हमला किया। आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे पड़ोसी के हाथ पर मुक्का मार कर वह मौके से फरार हो गया। किशोरी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किशोरी के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दलबीर कॉलोनी निवासी घायल किशोरी नेहा की मां अनीता ने बताया कि वधावाराम कॉलोनी निवासी आरोपी कृष्ण उर्फ काला सैनी पुत्र हुकुम सैनी मनचला किस्म का युवक है। वह हमेशा उनकी गली में चक्कर लगाता रहता था। इसको कई बार गली में चक्कर न लगाने के लिए टोका भी जा चुका है। शुक्रवार को उसने गली के दो व्यक्तियों से टोकने पर झगड़ा भी किया था। उसी दौरान अनीता ने भी उसे धमकाते हुए उसे गली में न आने के बारे में कहा। इस बात से वो रंजिश रखे हुए था।
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
किशोरी के पिता राजेंद्र कोहंड स्थित मशीन वर्कशॉप में कार्यरत है। उसका बड़ा भाई पंकज व नीरज जगदीश कॉलोनी में फैक्टरी में काम करते हैं। मां अनीता पहलवान चौक पर बच्चों के कपड़ों की दुकान संचालक है। ऐसा अक्सर होता था कि बेटी नेहा भी मां के साथ दुकान पर जाया करती थी। मंगलवार को बेटी दुकान पर नहीं गई। वो घर के बाहर बैठ कर कपड़ों पर सिपी लगाने का काम कर रही थी। मां ने बताया कि बेटी कई माह बाद घर पर अकेली रही थी। इससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले गली की रैकी की थी।
विज्ञापन
गर्दन समेत सात जगह मारी तलवार
आरोपी किशोरी को घर के बाहर से अंदर ले गया। अंदर ले जाते ही उसने दरवाजे को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने तलवार से पहला वार उसके कंधे पर किया। इसके बाद बीच-बचाव किशोरी ने हाथ को आगे बढ़ाया, तो आरोपी ने उसके हाथ पर वार किया दिया। इससे उसके दोनों हाथ की हथेली कट गई। इसी दौरान दाहीने हाथ की अंगुलियों के बीच तलवार लगी। इसी बीच एक के बाद एक सात वार में किशोरी के माथे पर, गर्दन पर व बाजू पर तलवार से वार कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
--------
मामले में किशोरी के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बलबीर, एसएचओ, किला थाना पुलिस