फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -बैंक खाते से पैसे निकालने का लगाया आरोप

-बैंक खाते से पैसे निकालने का लगाया आरोप

Sun, 10 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
-बैंक खाते से पैसे निकालने का लगाया आरोप
बैंक कैशियर व सीए समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना चांदनी बाग ने नई अनाज मंडी स्थित अर्बन कॉपरेटिव बैंक के कैशियर व सीए समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।

वसीला निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने शिकायत देकर पानीपत अर्बन कॉपरेटिव बैंक नई अनाज मंडी के कैशियर ईश्वर, गार्ड सतबीर, कर्मचारी सुरेंद्र व वीरेंद्र, सीए सोनू गोयल व गुरमुख सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। वसीला ने पुलिस को बताया कि उसका व उसके लड़के गुलजार का अनाज मंडी स्थित बैंक में बचत खाता है। उन्होंने 22 मई 2015 को बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। बैंक अधिकारियों ने लोन पास करने के नाम पर दस हजार रुपये तय करने के बाद उनसे 40 हजार रुपये हड़प लिए थे। उक्त लोगों ने गुलजार के सात ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए गए। उनका लोन 48 महीने का था और प्रतिमाह 12 हजार रुपये की किश्त तय की थी। उक्त कैशियर व दूसरे कर्मियों ने उनका पूरा पैसा जमा नहीं किया। उन्होंने आठ माह पहले बैंक की पासबुक देखी तो उनके खाते से 22 जून 2017 को डेढ़ लाख रुपये निकले पाए। इसी दिन उनके खाते से 15 हजार रुपये भी निकाले गए। उसने आरोप लगाया कि बैंककर्मी उनको कभी भी बंधक बना लेते हैं और 20-20 हजार रुपये लेकर छोड़ देते हैं। यहीं नहीं गुलजार से घर या दुकान से पैसे तक छीन ले जाते हैं। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed