{"_id":"5c704016bdec224ba94b7b10","slug":"71550860310-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60.70 लाख लूटने वाले तीन बदमाशों को लिया चार दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60.70 लाख लूटने वाले तीन बदमाशों को लिया चार दिन के रिमांड पर
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60.70 लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों को लिया चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली के ज्वैलर्स से पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले आरोपी चोरी और लूट की अन्य दो वारदातों में भी शामिल मिले। छोटी-छोटी वारदातें करके उनका हौसला बढ़ा तो उन्होंने एक ही झटके में लखपति बनने का प्लान बनाया। लालबत्ती चौक पर बदमाशों ने डायमंड व्यापारी से लूटपाट की और फरार हो गए। सीआईए तीन पुलिस टीम ने शुक्रवार को डकैतों को कोर्ट में पेश कर तीन आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि उनके चार साथियों को जेल भेज दिया। सीआईए तीन प्रभारी छब्बील सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 16 जनवरी की रात को जालपाड़ गांव स्थित तिलकराज के डेरे से दो भैंस चुराई थी। जिन्हें उन्होंने यूपी में बेच दिया था। इसके अलावा आरोपियों ने जनवरी माह में ही मेरठ में राहगीर से एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने हथियारों के बल पर उससे कुछ रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।