फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डीएसपी ने हैड कांस्टेबल का किया अपहरण, हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने का बनाया दबाब

डीएसपी ने हैड कांस्टेबल का किया अपहरण, हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने का बनाया दबाब

Tue, 18 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी ने हैड कांस्टेबल का किया अपहरण, हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने का बनाया दबाब
फोटो 39
विज्ञापन

डीएसपी ने हेडकांस्टेबल का अपहरण कर दी धमकी, केस वापस लो, नहीं तो कैरियर खराब कर देंगे
पीड़ित ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत, एसपी ने दिए मामले में जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस लाइन में निवास कर रहे हेड कांस्टेबल आशीष कुमार ने डीएसपी समालखा, सनौली, बापौली, पानीपत सिटी राजेश लोहान पर अपहरण कर उसे धमकी देने व पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं एचसी आशीष ने डीएसपी लोहान के खिलाफ थाना चांदनी बाग की हुडा सेक्टर-29 पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आशीष के रिश्तेदार हुक्म सिंह कादियान ने इस मामले की शिकायत हरियाणा पुलिस के महानिदेशक, करनाल रेंज के महानिरीक्षक, पानीपत के अधीक्षक व सीएम विंडो पर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी पानीपत मनबीर सिंह ने हेड कांस्टेबल की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में आशीष ने बताया कि वह शनिवार को वह सुबह 11.30 बजे खाना खाने के बाद पुलिस लाइन में टहल रहा था। इसी दौरान उसे वहां थाना शहर राजेश चौहान की गाड़ी व होमगार्ड खड़ा दिखाई दिया। होमगार्ड विनोद से उसकी पुरानी पहचान होने के कारण वह उसके पास खड़ा होकर बातचीत करने लगा। इसी दौरान डीएसपी लोहान अपनी कोठी से बाहर निकल कर आए और अपने गनमैन ड्राइवर के साथ वहां से चले गए। करीब 15 मिनट बाद डीएसपी लोहान वापस आए और उन्होंने आते ही अपने गनमैन को कहा कि इसे (आशीष को) गाड़ी में डालो और हवालात की ओर ले चलो। आशीष ने आरोप लगाया कि गनमैन ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और गाड़ी को इधर उधर घुमाने लगा। आशीष ने बताया कि उन्हें डीएसपी राजेश लोहान के व्यवहार का विरोध किया। वहीं डीएसपी राजेश लोहान ने उसे हाईकोर्ट में चल रहे केस को वापस लेने की धमकी यह कहते हुए दी कि वे उसकी सर्विस खराब कर देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीआरएम-एम-31042 पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस केस में आशीष व इनकी पत्नी सब इंस्पेक्टर मुनेश समेत कई आईपीएस, जनप्रतिनिधि आदि शामिल हैं। आशीष का दावा है कि डीएसपी लोहान, उस पर हाईकोर्ट में चल रहे उपरोक्त केस को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। वहीं आशीष ने पुलिस कंट्रोल रूम व पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह से भी इस मामले की शिकायत दी है। एचसी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में डीएसपी राजेश लोहान से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मरणीय है कि हेड कांस्टेबल आशीष, डीएसपी राजेश लोहान के कार्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर सेवारत था। वहीं एचसी आशीष की रवानगी ट्रैफिक पुलिस थाना बाबरपुर में कर दी गई थी। वर्तमान में आशीष पुलिस विभाग से 100 दिन के अवकाश पर है। इस संबंध में डीएसपी राजेश लोहान से बातचीत का प्रयास किया गया। लेकिन उससे बातचीत नहीं हो पाई। जबकि जिला पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल आशीष ने डीएसपी राजश लोहान के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं आशीष की शिकायत की निष्पक्ष व गहन जांच करवाएगी। पुलिस की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कि कानून सबके लिए बराबर है और शिकायतकर्ता के साथ न्याय किया जाएगा। पुलिस की जांच में किसी भी तरह का दबाव या इस बात को नहीं माना जाएगा कि जिसके खिलाफ शिकायत दी है वह डीएसपी और शिकायकर्ता हेड कांस्टेबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed