फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फैक्टरी में सुपरवाइजर की गांठों के नीचे दबने से मौत

फैक्टरी में सुपरवाइजर की गांठों के नीचे दबने से मौत

Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में सुपरवाइजर की गांठों के नीचे दबने से मौत
फैक्टरी में गांठों के नीचे दबने से सुपरवाइजर की मौत
विज्ञापन

-परिजनों ने लगाया फैक्टरी मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नूरवाला में फैक्टरी में गांठों के नीचे दबने से एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर के परिजनों ने फैक्टरी के मालिक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। सिटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर फैक्टरी के मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय निखिल पुत्र सुरेंद्र निवासी नूरवाला, नूरवाला स्थित फैक्टरी में सुपरवाइजर था। वह रविवार सुबह काम पर फैक्टरी में गया था। फैक्टरी में गांठों से लदे कंटेनर को लेबर खाली कर रहे थे। कंटेनर को आधा खाली कर लेबर फैक्टरी के अंदर चले गए। इसी दौरान निखिल कंटेनर के पास आया। अचानक कंटेनर से निखिल के ऊपर दो-दो क्विंटल की तीन गांठ गिर गई। वह गांठों के नीचे दब गया। आधे घंटे के बाद आई लेबर ने गांठों को हटाया। यहां पर गांठों के नीचे निखिल का शव मिला। लेबर ने इसकी सूचना फैक्टरी के मालिक व निखिल के परिजनों को दी। शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। निखिल माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed