फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एक युवक की शिनाख्त हुई एक अभी भी है अज्ञात

एक युवक की शिनाख्त हुई एक अभी भी है अज्ञात

Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक युवक की शिनाख्त हुई एक अभी भी है अज्ञात
ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की मौत हो गई। जिसमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव का पोस्ट पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी कर्मियों को सुबह छह बजे सूचना मिली की दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव कोहंड फाटक से पानीपत की ओर करीब 500 मीटर दूरी पर पड़ा है। शव की शिनाख्त तकदीर(35) निवासी कोहंड के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने फाटक के नजदीक ही ठेके पर कुछ जमीन ले रखी है। जिसमें सुबह चार बजे खेतों में पानी देने के लिए गया था। आशंका है कि, वह लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों ने बताया कि तकदीर की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसका छह महीने का एक बेटा गौरव है। तकदीर अपने पांच भाइयों में से सबसे छोटा था। जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि जीआरपी ने शिनाख्त के आधार पर तकदीर(35) निवासी कोहंड का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं एक गांजबड़ के पास मिला। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी कर्मी शिनाख्त के प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed