{"_id":"59ac4a324f1c1b03278b4f8b","slug":"71504463410-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर गाड़ी लगवाने का झांसा देकर की थी लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर गाड़ी लगवाने का झांसा देकर की थी लूटपाट
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोडक्शन वारंट पर लाए दो आरोपियों ने कबूली लूट की वारदात
-दो दिन के रिमांड के बाद आरोपियों को सोमवार को किया जाएगा अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। भिवानी से प्रोडक्शन वारंट पर लाए दो आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर गाड़ी लगवाने का झांसा देकर गुरुग्राम स्थित कार्यालय में बुलाकर हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पूछताछ में किए खुलासे के बाद पुलिस वारदात में शामिल छह आरोपियों, जिसमेें तीन पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं, कि तलाश में जुट गई है। समालखा चौकी पुलिस ने बताया कि दो दिन के रिमांड पर लाए गए आरोपियों ने पूछताछ में लूट की बात कबूली है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। लूट में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं जो दबिश दे रही हैं। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि टूर एंड ट्रैवल्स का काम करने वाले जगदीश निवासी गांव गढ़ी केवल ने दस अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक महलिा व पुरुष का फोन आया और उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी टूर एंड ट्रैवल्स का काम करती है और वह अपना वाहन उनके पास लगा सकते हैं। जिसके बाद वह नौ अप्रैल को गुरुग्राम में बताए गए पते पर पहुंचा। जहां उसे एक कमरे में बंधक बना लिया और हथियार के बल पर करीब पच्चासी सौ रुपये की नगदी, दो सैमसंग व एक लावा फोन और दो एटीएम कार्ड लूट लिए। इस दौरान उन्होंने उससे कई कागजात पर साइन करवा लिए और पचास लाख रुपये की मांग की, लेकिन उसने इतने पैसे नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि उसे ढाई लाख रुपये देने ही होंगे। नौ अप्रैल की देर रात बदमाश उसे एक कार में बैठाकर लाए और 10 अप्रैल की अल सुबह समालखा में फेंककर चले गए। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
यूं सुलझी वारदात की गुत्थी
चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि भिवानी पुलिस ने पटियाला जेल में बंद कुलदीप व खिन्नू निवासी कलाली, चरखीदादरी तथा शांतनु निवासी गोहाना को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इन पर भिवानी व दादरी में केस दर्ज हैं। साथ ही इन आरोपियों पर पटियाला में चोरी, डकैती के केस हैं तथा सरहिन्द पुलिस ने उन्हें पकड़ा था। आरोपियों पर मतलौडा थाने के अंतर्गत भी चावल का ट्रक लूटने का केस दर्ज है। तब सीआईए वन ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पूछताछ मेें जगदीश निवासी गढ़ी केवल के साथ लूटपाट की बात भी सामने आई। जिसके बाद 18 अगस्त को स्थानीय पुलिस ने अर्जी लगाई थी, लेकिन आरोपियों की दूसरी जगह पेशी होने के कारण प्रोडक्शन रिमांड नहीं मिल सका था। 1 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। जिसके बाद गुत्थी सुलझ सकी।
विज्ञापन
भिवानी से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए दो आरोपियों ने रिमांड के दौरान टूर एवं ट्रैवल्स के नाम पर गाड़ी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लूटपाट की वारदात कबूल की है। आरोपियों ने खुलासा किया कि वारदात में तीन महिलाएं व तीन पुरुष शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दो दिन के रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
अतर सिंह, प्रभारी, समालखा चौकी, पानीपत।