फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ टिकट क्लर्क द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला आया सामने

रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ टिकट क्लर्क द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला आया सामने

Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के साथ टिकट क्लर्क द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन पानीपत पर एक व्यक्ति ने बुकिंग क्लर्क को टिकट के लिए 500 रुपये का नोट दिया। लेकिन क्लर्क ने उसे पचास रुपये का बताकर टिकट देने से मना कर दिया। व्यक्ति ने अपने पास 500 का ही नोट होने की बात कही, लेकिन क्लर्क 50 रुपये की देने की बात पर अड़ा रहा। ऐसे में व्यक्ति ने कुछ देर विरोध किया और उसके बाद घर गया और पैसे लाकर टिकट ली। उस वक्त ग्राहक अपनी मां को ट्रेन में बैठाकर अपने घर चल गया। वह अगले दिन आया और क्लर्क से पैसों के बारे में जानकारी मांगी। उसने इस पर हंगामा खड़ा कर दिया और उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी।
सनौली रोड निवासी प्रिंस ने बताया कि वह वीरवार 15 जून की देर रात रेलवे स्टेशन पर नांगल डेम जाने के लिए 14553 हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट लेने पहुंचा था। इसके लिए क्लर्क को पांच सौ रुपये का एक नोट दिया। आरोप है कि क्लर्क ने पांच सौ के नोट को पचास का बताकर उसे वापस दे दिया। टिकट देने से भी मना कर दिया। वह अगली सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और आया और बुकिंग क्लर्क की लिखित में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि क्लर्क को इसकी जानकारी लग गई और उसके पास फोन कर पैसों की के बारे में बताया। उसने साढ़े चार सौ रुपये बुकिंग कार्यालय में रखे होने की बात कही, लेकिन प्रिंस ने मुकदमा दर्ज कराने की कहकर फोन काट दिया। उसने शिकायत वापस लेने की कहकर उसको 500 रुपये दे दिए, लेकिन वह कार्रवाई की बात पर अड़ा रहा। बताया जा रहा है कि इसी बीच अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने पांच हजार रुपये और दिलवाकर शिकायत उठाने के लिए राजी किया। प्रिंस ने बाद में जीआरपी में दी लिखित दी शिकायत वापस ली।
विज्ञापन

पैसे हड़पने की कई बार हो चुकी है घटना
पिछले दिनों एक बुकिंग क्लर्क ने दो हजार का नोट लेकर यात्री के हाथ में नकली नोट थमा दिया था। इसके बाद यात्री और उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद क्लर्क न े यात्री को दो हजार का नोट थमाया गया था। उसके बाद उसी बुकिंग क्लर्क ने ट्रांसफर करवाकर अपनी नौकरी बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।

राकेश कालड़ा, सीएमआई दिल्ली व अतिरिक्त कार्यभार पानीपत।

जीआरपी के पास एक व्यक्ति ने पांच सौ रुपये की गड़बड़ी की शिकायत दी थी। बाद में वह शिकायत वापस ले गया। इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
बृजपाल राणा, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed