फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीआरपी ने महिला यात्रियों की शिकायत पर उठाया कदम

जीआरपी ने महिला यात्रियों की शिकायत पर उठाया कदम

Mon, 12 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने महिला यात्रियों की शिकायत पर उठाया कदम
महिला व यात्रियों के साथ दो युवकों ने की अभद्रता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला यात्री अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रात को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जीआरपी ने रविवार रात दो आरोपियों को मौके पर जाकर पकड़ा।

रविवार करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन पानीपत के परिसर में आए और पुल के पास खड़े हो गए। वहां पर खड़े होकर आपस में जान बूझकर गाली-गलौच देनी शुरू कर दी। वहीं साथ में बैंच पर बैठी महिला व दो बुजुर्गों ने इस पर ऐतराज जताया तो युवकों ने महिला यात्री के साथ भी अभद्रता करनी शुरू कर दी। महिला व बुजुर्ग ने युवकों को जीआरपी के पास शिकायत करने की चेतावनी दी, लेकिन दोनों युवकों ने जीआरपी कर्मियों द्वारा कुछ भी न बिगाड़ लेने की धमकी दी। महिला व बुजुर्ग जीआरपी थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी। एचएचओ बृजपाल राणा खुद पहुंचे और दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोप है कि दोनों ने खुद को बचाने के लिए महिला व यात्रियों को पागल बताना शुरू कर दिया। जीआरपी ने दोनों की पहचान हिमांशु निवासी चावला कलंदर चौक व दूसरे ने गुन्नु निवासी पटेल नगर के रूप में हुई। जीआरपी ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी। दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed