फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लेबर क्वार्टर में लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

लेबर क्वार्टर में लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

Sun, 08 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
लेबर क्वार्टर में लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
लेबर क्वार्टर में लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

-पत्नी का शव अस्पताल में छोड़ भागा पति
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
मतलौडा में लेबर क्वार्टर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के परिजनों ने उसके पति पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मतलौडा थाना पुलिस ने क्वार्टर का जायजा लेकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। शनिवार को इसकी सूचना पाकर परिजन यूपी से सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करेगी।

गांव एटा, सीमोर, यूपी निवासी दलबीर ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बहन ममता की शादी साढ़े 3 साल पहले शामू मूल निवासी फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद शामू उसकी बहन को मतलौडा ले आया था। वे यहां गत्ते की फैक्टरी में ही क्वार्टरों में रहते थे। वह एक साल के बच्चे की मां थी। दोनों यहीं पर नौकरी कर रहे थे। शामू शराब के नशे में हर रोज उसकी बहन ममता के साथ मारपीट करता था। कई बार उनके घर आकर भी उन्हें धमकी दे चुका है। शुक्रवार शाम को उनके पास शामू का फोन आया कि ममता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शामू उसकी बहन के शव को सिविल अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। उन्हें शक है कि शामू ने उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। एसएचओ संदीप कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मामले में जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed