फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -जिले के नारा गांव में महिला ने जहर खाकर दी अपनी जान

-जिले के नारा गांव में महिला ने जहर खाकर दी अपनी जान

Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
-जिले के नारा गांव में महिला ने जहर खाकर दी अपनी जान
पत्नी ने जहर खाकर दी जान, पति पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले के गांव नारा में एक महिला ने अपने प्रति ही प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि उसका पति उसको प्रताड़ित करता था और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर उसको धमकी भी देता रहता था। थाना मतलौडा पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर लिया है।

नारा निवासी अनीता ने शनिवार सुबह अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसको असंध रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया। आनंद निवासी खुबडू सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन अनीता की शादी कई साल पहले नारा निवासी राजबीर के साथ की थी। राजबीर उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। वह हर बार समझा बुझाकर मामला हल करा भी देते थे। वे बीच में आता तो उसको व उसकी बहन को लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर धमकी देता था। उसके पास 30 सितंबर को फोन आया और उसने बताया कि अनीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और वह पानीपत एक निजी अस्पताल में दाखिल है। वे अस्पताल में पहुंचे तो उसकी बहन अनीता मृत मिली। वहीं पुलिस सुबह सूचना मिलते ही अस्पताल में बयान लेने पहुंची तो डॉक्टर ने उसको अनफिट करा दिया। उसने शनिवार शाम को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। उसका पति समेत बाकी शव को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर पति राजबीर पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed