{"_id":"59b82d544f1c1be97f8b6653","slug":"61505242452-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जीटी रोड स्थित बरसत मोड़ के पास हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-जीटी रोड स्थित बरसत मोड़ के पास हुआ हादसा
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
पानीपत। सेक्टर-25 निवासी रवि गाड़ी रिपेयर का काम करता है। वह रविवार देर शाम को अंसल से एक गाड़ी ठीक करने के बाद अपने साथी जिशान के साथ कंपनी में वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसके साथी चालक जिशान ने बरसत रोड से रॉन्ग साइड में बाइक चला ओवरब्रिज के ऊपर जाने का प्रयास किया तो टोल प्लाजा की ओर से दिल्ली लेन पर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें वे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए खानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने फिलहाल घायलों का शहर एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।