फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सनौली रोड पर गांव कुराड़ फार्म के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।
गांव अमीरनगर, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी शहनवाज (35) अपनी पत्नी वशीला के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कोहण्ड जा रहे थे। जब वे लोग सनौली रोड पर कुराड़ फार्म के पास पहुंचे, तभी पीछे से किसी बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी वशीला को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना सनौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिजनों का कहना है कि शहनवाज राजमिस्त्री थी और उसने गांव कोहण्ड में अपना मकान बनाया हुआ है। वह रविवार को कोहण्ड स्थित अपने मकान में जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सनौली रोड पर गांव कुराड़ के पास हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल है। घायल महिला का सिविल अस्पताल मेें उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed