{"_id":"5c703f2ebdec22738d0b6f3f","slug":"51550860078-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मबीबीएस में दाखिला दिलवाने की एवज में 15 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मबीबीएस में दाखिला दिलवाने की एवज में 15 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने की एवज में 15 लाख ठगे
-विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन लाख व विदेशी मुद्रा ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत में युवक को एमबीबीएस में दाखिला दिलवाने की एवज में 15 लाख रुपये व पलवल निवासी युवक को विदेश में नौकरी दिलवाने की एवज में भारतीय व विदेशी मुद्रा ठगने के दो मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह पुत्र मामन राम निवासी कैथ लैब, प्रेम अस्पताल, पानीपत की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने पूना, महाराष्ट्र निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, अमित कुमार, संतोश शर्मा, अतुल सिंह के खिलाफ 15 लाख रुपये की नगदी हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुखबीर ने बताया कि आरोपियों ने गत वर्ष उनके पुत्र का एमबीबीएस में दाखिला कराने की एवज में यह नगदी ली और न ही दाखिला करवाया और नगदी भी नहीं लौटाई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने आपराधिक षडयंत्र रचा कर उनसे नगदी ठगी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की पलवल के गांव शूल निवासी संदीप गहलावत की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सोमवीर जागलान के खिलाफ विदेश में नौकरी दिलवाने की एवज में तीन लाख रूपये की नगदी व 4300 यूरो (यूरोप महाद्वीप की करेंसी) ठग ली। वहीं आरोपित ने उसे विदेश में नौकरी नहीं दिलवाई, रुपये वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी दी। इस केस की जांच कर रहे एएसआई गुलशन कुमार ने बताया कि संदीप की शिकायत पर सोमवीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं केस की जांच में आरोपित के दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।