{"_id":"5ae60c8e4f1c1ba1098b7412","slug":"51525025934-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का उसके घर में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का उसके घर में फंदे पर लटका मिला शव
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का उसके घर में फंदे पर लटका मिला शव
पानीपत। सतकरतार कॉलोनी में एक 18 वर्षीय युवती का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परजिनों की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
मिली जानकारी अनुसार 18 वर्षीय नीरू पुत्री मदन सिंह मूल रूप से कालका के रहने वाले हैं। वह परिवार समेत काफी समय से सत करतार कॉलोनी में गली नंबर 4 में रहते थे। वह निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अज्ञात कारणों से नीरू ने रविवार को खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर रस्सी के साथ फंदा लगा लिया। इस वक्त परिजन घर पर नहीं थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।