फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   समालखा में बीच बाजार हमला तीन घायल

समालखा में बीच बाजार हमला तीन घायल

Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
समालखा में बीच बाजार हमला तीन घायल
रावण दहन के बाद समालखा में बीच बाजार हमला, तीन घायल
विज्ञापन


समालखा। समालखा में रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक रावण दहन के बाद कुछ बदमाशों ने लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गर्दन पर तेजधार हथियार लगने व दो युवक डंडे लगने से घायल हो गए। तीनों युवकों को घायलावस्था में सीएचसी में दाखिल कराया। समालखा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार समालखा में रावण दहन के बाद शाम को लोग अपने-अपने घरों को जा रहे थे। रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ लोगों ने भीड़ पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों के अंधाधुंध हमले से रेलवे रोड पर भगदड़ मच गई। हमले में भटनानगर समालखा निवासी आशु, दीवाना गांव निवासी विक्की व राहुल घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी में दाखिल कराया। विक्की ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ दशहरा देखने आया था और समालखा रेलवे रोड से जलेबी लेकर वापस जा रहा था। उन दोनों पर भीड़ में किसी ने डंडों से हमला कर दिया। भटनानगर निवासी आशु ने बताया कि वह दशहरा देखने आया था और अपने घर वापस जा रहा था। रेलवे रोड पर भीड़ में से किसी व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही समालखा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ लोगों पर हमला करने की सूचना मिली है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों के बयान लेकर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, प्रभारी, चौकी, समालखा।

फोटो-43
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed