{"_id":"595a9a344f1c1bf7228b45c7","slug":"51499109940-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुखबर की सूचना के आधार पर दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुखबर की सूचना के आधार पर दी दबिश
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में रेत खनन करते चार काबू, ट्रैक्टर जब्त
समालखा। थाना पुलिस ने गांव राक्सेड़ा में यमुना घाट पर अवैध रूप से रेत खनन करते हुए चार लोगों को काबू किया है। पुलिस ने मौके से एक पोकलेन और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात को पुलिस टीम मनाना मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव राक्सेड़ा में बंद रेत की खान से कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। इस दौरान जेसीबी, पोकलेन और ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे हुए थे। पुलिस को आता देखकर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उन्होंने पोकलेन के चालक सहित पास ही टेंट में बैठे हुए तीन अन्य को काबू किया है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम संदीप और देवेंद्र गढ़ी छाजू और नरेश देहरा बताया। इस दौरान उनसे खनन करने की परमिशन के कोई कागजात नहीं मिले। पोकलेन और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चारों को उपरोक्त चारों को गिरफ्तार करने के साथ ही नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।