{"_id":"595945244f1c1b3c4e8b45e5","slug":"51499022628-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की नियत से घुसे बदमाशों की हुई पहचान, अब धरपकड़ हुई तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की नियत से घुसे बदमाशों की हुई पहचान, अब धरपकड़ हुई तेज
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर लूट के प्रयास करने वाले दोनों बदमाशों की पहचान होने के बाद अब पुलिस ने उनकी धरपकड़ तेज कर दी है। रविवार को सीआईए-वन और थाना शहर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। हालांकि, बदमाश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 29 जून को दिनदिहाड़े एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स के शोरूम में घुसे नकाबपोश दो बदमाशों ने शोरूम मालिक राकेश ओबरॉय, उसके बेटे मोंटी और नौकर नवीन पर पिस्तौल तानकर लूट की कोशिश की थी। ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर की बहादुरी के चलते लूट बच गई थी। लुटेरों ने ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर को पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद वे हथियार और बाइक छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। बदमाशों की पहचान करनाल के गांव पाढा निवासी नीरज और गांव कल्याणा, दादरी निवासी विकास के रूप में हुई थी। एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों की फोटो सार्वजनिक करते हुए इनकी सूचना देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की गई है। बदमाशों की पहचान होने के बाद पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है।
सीआईए-वन इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि ज्वेलर्स को लूटने का प्रयास करने के बदमाशों की पहचान होने के बाद कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपियों को कोई सूराग नहीं लगा। पुलिस बदमाशों को काबू करने के लिए धरपकड़ कर रही है। बदमाशों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।