फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर जांच की शुरू

पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर जांच की शुरू

Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर जांच की शुरू
एक महिला समेत तीन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन

समालखा। हलके के गांव गढ़ी त्यागयान से जहां एक लड़का और समालखा शहर की हनुमान कालोनी से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। वहीं सप्ताह भर पहले पुरानी गुड़मंडी में घर से निकले एक बुजुर्ग का भी सुराग नहीं चल पाया है।

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला निवासी भागलू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ फेरी कर सामान बेचकर गुजर-बसर करता है। वह हाल में परिवार सहित हनुमान कालोनी में टेंट लगाकर रह रहा है। 27 जून को उसकी चालीस वर्षीय पत्नी खत्नो समालखा बाजार आई थी। लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंची। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। वहीं गांव गढ़ी त्यागयान निवासी आजाद सिंह ने बताया कि 26 जून को वह परिवार सहित घर पर सोया था। रात करीब दो बजे नींद खुलने पर उसने देखा कि बेटा अनूप वहां नहीं है। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। जिसके बाद उसने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। जबकि रवि पांचाल निवासी राजीव कॉलोनी ने बताया कि 21 जून को उसके दादा दयाचंद पांचाल सुबह घर से निकल गए। एक सप्ताह बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने तीनों मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed