{"_id":"5946c2de4f1c1bca5f8b4763","slug":"51497809630-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-दुकानदारों में छत उखाड़कर चोरी करने की वारदात बढने पर भय बना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-दुकानदारों में छत उखाड़कर चोरी करने की वारदात बढने पर भय बना
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल शॉप औैर मिष्ठान भंडार की छत उखाड़कर हजारों का सामान चोरी
इसराना। चोर इसराना बाजार में मोबाइल व एक मिष्ठान भंडार की छत उखाड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। बाजार में चोरी की वारदात लगातार होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
इसराना बाजार में शनिवार की रात को छत उखाड़ कर चोरी करने वाले गिरोह ने बाजार में एक मोबाइल शाप के साथ एक मिष्ठान भंडार को निशाना बनाया। संदीप निवासी गांव शामड़ी ने बताया कि इसराना बाजार में उसकी सोनू मोबाइल वल्र्ड के नाम से दुकान है। वह शनिवार को दुकान बंद कर गांव शामड़ी चला गया था। रविवार सुबह एक पड़ोसी दुकानदार ने दुकान में चोरी होने की सूचना दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान की एक साइड से छत उखड़ी हुई मिली। दुकान से बीस नए मोबाइल व कुछ सामान चोरी मिला। चोर दुकान में करीब तीस हजार का नुकसान कर गए। इसी दुकान के साथ ही पास वाली श्रीराम मिष्ठान भंडार की भी छत उखड़ी हुई मिली है। दुकान मालिक राजेश निवासी इसराना ने बताया कि उसकी दुकान से करीब आठ हजार का सामान चोरी मिला है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। राजेश ने बताया कि उसके मिष्ठान भंडार में सप्ताह में चोरी की तीसरी वारदात है।
तीन बाई एक फुट उखाड़ कर की जा रही है चोरी
चूंकि करीब सभी दुकानों में दुकानदारों ने सेंटर लॉक लगाया हुआ है। चोर ताले नहीं तोड़ पाने पर छत उखाड़ कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। छत को किसी खोदने से तीन बाई एक फुट के आकार में उखाड़ कर किसी पतले शरीर वाले व्यक्ति की मदद को रस्सी की मदद से अंदर पहुंचाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं।