फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना शहर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू

-थाना शहर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू

Sat, 10 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
-थाना शहर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर एवं स्थायी लोक अदालत के सदस्य के साथ उसी के रिश्तेदार दंपति ने 26.50 लाख की धोखाधड़ी कर ली। रिश्तेदार दंपति की कंस्ट्रक्शन कंपनी है और उसने 18 प्रतिशत ब्याज पर पैसे लिए थे। आरोप है कि वह अब पैसे नहीं लौटा रहा।

प्रेमचंद मित्तल निवासी एल्डीगो ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। वह चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हैं और स्थायी लोक अदालत के सदस्य हैं। उनके रिश्तेदार शांतिनगर मॉडल टाउन निवासी उमेश सिंगल और उसकी पत्नी निशा सिंगल की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है। वे उनके पास आए और कंस्ट्रक्शन के काम में पैसों की जरूरत होने की बात कही। उन्होंने 2013-14 में आठ लाख रुपये 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर उन्हें दे दिए। इसके बाद उनकी पत्नी ने सात लाख, उनकी बेटी ने 14.50 लाख और भतीजे ने उनके कहने पर पांच लाख रुपये दे दिए। उसने दो साल में ब्याज समेत लौटाने की बात कही थी और आरोपी ने पैसे लेने की रसीद और अंडरटेकिंग दी। आरोपी ने पैसे मांगने पर उन्हें बैंक के चेक दे दिए, लेकिन उनके पूछकर ही बैंक में लगाने की शर्त रखी। इस तरह से चेक की तारीख निकल गई। बहुत दबाव पड़ने के बाद आरोपी ने उन्हें करीब 60 लाख रुपये का एक चेक दे दिया। वह 20 अप्रैल 2017 को बाउंस हो गया। आरोपी ने जानकर राशि लिखने में गलती कर दी। उसने चेक पर दोनों के हस्ताक्षर करने की बजाय एक के हस्ताक्षर कर दिए। वह अब पैसे देने में न-नुकुर कर रहा है और उन्हें धमकी दे रहा है। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पति उमेश सिंगल और उनकी पत्नी निशा सिंगल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed