{"_id":"571e6b244f1c1beb7fa916d7","slug":"500-rupees-knife-murder-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये के लेन-देन को लेकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
500 रुपये के लेन-देन को लेकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या
panipat
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत तहसील कैंप क्षेत्र में एक युवक की 500 रुपये के लेन-देन को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावर घायलावस्था में ही पीड़ित को लेकर सिविल अस्पताल पहुंच गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। मामला थाने और दो चौकियों के बीच उलझ गया। हादसे की सूचना पर पहले बस स्टैंड चौकी पुलिस आई, फिर तहसील कैंप चौकी पुलिस। दोनों ही चौकी पुुलिस ने मामला उनके क्षेत्र का होने से मना कर दिया। कुछ देर के बाद मौके पर सिटी थाना प्रभारी सुरेश सैनी पहुंचे।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया है।
सोमवार रात तहसील कैंप में वधावाराम कॉलोनी निवासी गौरव (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी सोनू निवासी वधावाराम कॉलोनी को लोगों ने मौके पर दबोच लिया। मृतक गौरव के मामा दीपक कुमार ने बताया कि गौरव उसकी भोला चौक स्थित दुकान पर कूलर रिपेयरिंग का काम करता था।
गौरव चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सोमवार को उन्होंने दुकान बंद कर रखी थी। सोमवार रात को गौरव किसी काम से सोनू के पास गया था। गौरव को सोनू के 500 रुपये देने थे। सोनू ने गौरव का गला पकड़ लिया और 500 रुपये मांगे। गौरव के साथ सोनू मारपीट करने लगा। इसके बाद तैश में आकर गौरव के पेट में सोनू ने चाकू घोंप दिया। बाद में सोनू ही गंभीर रूप से घायल गौरव को सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद सिविल अस्पताल में कॉलोनी के सैकड़ों कॉलोनी वासी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने सोनू को मौके पर दबोच लिया। स्थानीय लोग पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन दो चौकियों के मुलाजिम सिविल अस्पताल में पहुंचे। दोनों ही चौकियों ने उनके क्षेत्र का मामला होने से मना कर दिया। कुछ देर के बाद मौके पर सिटी थाना प्रभारी सुरेश सैनी पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोगों का आरोप, स्मैक तस्कर है आरोपी
लोगों का आरोप है कि सोनू स्मैक बेचता है। उसके पास दूर-दूर से लोग स्मैक खरीदने के लिए आते हैं। पुलिस कई बार सोनू को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी कर चुकी है। सोनू ने कई नौजवानों की जिंदगी स्मैक का सेवन करवाकर खराब कर दी है। पूरी कॉलोनी में वारदात के बाद सोनू के प्रति रोष बना है।
सूचना मिलने के बाद पहले दो चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला थाना शहर के अंतर्गत का है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में पीड़ित के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।