{"_id":"5a2d81904f1c1b96698b84b0","slug":"41512931728-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में काम के बीच मशीन में आया श्रमिक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में काम के बीच मशीन में आया श्रमिक, मौत
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में काम के बीच मशीन में आया श्रमिक, मौत
पानीपत। पानीपत-हरिद्वार रोड पर कुराड़ फार्म के पास स्थित एक फैक्ट्री की मशीन में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार तिरवाड़ा, शामली यूपी निवासी सौरव (19) कुराड़ फार्म के नजदीक स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह रविवार को भी काम पर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सौरव काम करने के दौरान मशीन में आ गया। वह मशीन में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना सनौली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि वह पानीपत में रहकर फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्जकर फैक्ट्री मालिक की लापरवाही के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।