{"_id":"59a85c8c4f1c1b1d278b4bac","slug":"41504205964-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने आरोपी गनमैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस ने आरोपी गनमैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा विधायक के गनमैन ने उसी की हेचरी से छह लाख चोरी किए
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा। समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली के गनमैन ने विधायक की हेचरी से छह लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। समालखा थाना पुलिस ने गनमैन को चोरी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उसको कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गनमैन द्वारा विधायक की नकदी चोरी करने का नजदीक में जिले का पहला मामला है।
समालखा विधायक रविंद्र मच्छरौली की झट्टीपुर गांव के पास हेचरी है। बताया जा रहा है कि यहां से छह लाख रुपये चोरी कर लिए गए। हेचरी मैनेजर राकेश ने थाना समालखा पुलिस को इसकी शिकायत दी। उसने विधायक के गनमैन आनंद निवासी खुबडू, सोनीपत पर छह लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि गनमैन खुद को निर्दोष बता रहा था, लेकिन हेचरी मैनेजर ने उसके खिलाफ पैसे चोरी के पुख्ता सबूत होने का दावा किया है। थाना समालखा पुलिस ने शिकायत के आधार पर गनमैन आनंद पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विधायक की हेचरी के मैनेजर राकेश ने गनमैन आनंद पर हेचरी से छह लाख रुपये चोरी करने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी गनमैन आनंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
सुरेश कुमार सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, थाना समालखा।