{"_id":"59a5ac2b4f1c1b03278b4620","slug":"41504029739-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम डिफाल्टरों की सूची तैयार कर कार्रवाई में जुटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम डिफाल्टरों की सूची तैयार कर कार्रवाई में जुटा
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ माह में 556 बिजली चोर पकड़े, दो करोड़ का जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
बिजली निगम द्वारा बिजली चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत आठ माह के दौरान सब डिविजन समालखा में विभाग द्वारा 556 बिजली चोरों को पकड़ा गया तथा उन पर करीब दो करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया। इसमें खास बात यह है कि चोरी करने वालों में करीब सवा दो सौ लोग ऐसे हैं जिन्हें बिजली कनेक्शन ही नहीं लिए हुए और वह डायरेक्ट कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि बिजली निगम द्वारा प्रदेश भर में बिजली चोरों करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत बिजली चोरों पर जुर्माना लगाया जा रहा है तथा जुर्माना नहीं देने वाले उपभोक्ताओं को डिफाल्टरों की लिस्ट में डाला जा रहा है। समालखा सब डिविजन द्वारा जनवरी से अगस्त तक आठ महीनों के दौरान कार्रवाई करते हुए 556 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इन बिजली चोरों पर करीब दो करोड़ एक लाख चौवन हजार रुपये जुर्माना किया तथा करीब एक करोड़ रुपये की रिकवरी भी की गई। इसमें 489 घरेलू और 67 व्यवसायिक कनेक्शन हैं। एसडीओ योगेश बजाज का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बिजली चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।