{"_id":"594c19c24f1c1b77398b4668","slug":"41498159554-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गांव गढ़ी छाजू में हत्या के बाद बना हुआ है तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-गांव गढ़ी छाजू में हत्या के बाद बना हुआ है तनाव
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
लाठी डंडों से हमला कर युवा किसान की हत्या, चार हजार नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। गांव गढ़ी छाजू में खेत में नहरी पानी देने जा रहे एक किसान की कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर हत्या कर चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या व लूटपाट के आरोप लगाए हैं। जिसके चलते हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसान को गंभीरावस्था के बाद दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया था। डीएसपी नरेश अहलावत व थाना प्रभारी जितेंद्र ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस का आश्वासन मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र (28) निवासी गढ़ी छाजू मंगलवार रात को अपने खेत में नहरी पानी के लिए रजवाहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे गांव के ही पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडों, रॉड से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी भागने लगे और जाते समय उसका मोबाइल व चार हजार रुपये नकद लूट ले गए। उसकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहा उसका चाचा दलबीर सिंह मौके पर पहुंचा। परिजनों ने उसको दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर वीरवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे और गांव के ही अभय, शंकर, इंद्र, जयप्रकाश, रौनक व विनोद पर हत्या व लूटपाट के आरोप लगाए। हत्या की वारदात के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। इसकी जानकारी लगते ही डीएसपी समालखा नरेश अहलावत व एसएचओ जितेंद्र अंतिल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बात की और इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। परिवार के लोग इसके बाद ही संस्कार करने को तैयार हुए।
वर्जन
गांव गढ़ी छाजू में एक युवक पर लाठी व डंडों से हमला कर करीब चार हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। हमले में गंभीर रूप से घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा।