{"_id":"5c5c8220bdec22271f3423d5","slug":"31549566496-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ट्रांसफार्मर के काटे तार, जल घर की पाईप लाईन भी की बंद, 300 घरों में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली ट्रांसफार्मर के काटे तार, जल घर की पाईप लाईन भी की बंद, 300 घरों में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर के काटे तार, 300 घरों में गहराया बिजली संकट, जल घर की पाईप लाइन की बंद
सनौली। सनौली ब्लॉक के गांव कुराड़ में एक व्याक्ति द्वारा फिरनी की गली के साथ मकान के आगे रेंप बना कर साथ लगे दो बिजली ट्रांसफार्मर के तार काट दिए और जल घर की पाइप लाइन भी बंद कर दी। गांव में जल घर से सप्लाई होने वाले जलघर का बिजली ट्रांसफार्मर और घरों में सप्लाई होने वाले बिजली ट्रांसफार्मर की तार काटने से 3 सौ घरों में बिजली का संकट गहराया गया। ग्रामीण व पंचायत उसे बिजली तार काटने से रोकने लगे तो उसने पंचायत की भी एक नहीं सुनी और कहा कि बिजली के तार उसके बनाए गए मकान की छत के ऊपर आने से वह तार काट रहा है और ट्रांसफार्मर वाली जगह भी उसकी है। इस पर उसने दो बिजली ट्रांसफार्मरों के तार काट दिए हैं। इस पर पंचायत और ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मरों के तार काटने की शिकायत बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द, एसडीओ बिजली निगम छाजपुर और सनौली थाना पुलिस को दी है।
वीरवार को गांव कुराड़ में राजकीय स्कूल व जल घर से लगते गांव के ही योगेश ने फिरनी से लगते गली के साथ मकान बना रेंप उतार दिए और फिरनी गली के नाला बंद कर उसके पास लगे एक जल घर के बिजली ट्रांसफार्मर और दूसरे गांव में सप्लाई हो रहे बिजली के ट्रांसफार्मर के तार काट दी। जब आसपास के घरों से लोग उसे तार काटने से रोकने लगे मगर वह नहीं माना। इस पर ग्रामीणों ने पंचायत सरपंच प्रतिनिधि अजमेर को मौके पर बुलाया। जब अजमेर भी उसे तार काटने से मना करने लगा तो उसने कहा कि जिस जमीन में ये बिजली ट्रांसफार्मर लगे हैं उनकी निशानदेही कराने में जमीन निकली है इसे वो हटाएगा और सरपंच की भी एक ही सुनी। इस पर सरपंच पुनम, अजमेर व ग्रामीण शीशपाल, प्रवीन, मोनू, बलिन्द्र, सोनू, पंकज, रवींद्र, तारा आदि बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में पहुंच कर इसकी शिकायत पंचायत अधिकारी एसईपीओ विकास बांगड़ को दी। विकास बांगड़ ने कहा कि इस मामले में पंचायत को प्रस्ताव कर आगामी कार्रवाई के लिए लिखा गया हैं । इस को लेकर ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई के तार काटने व जल घर की लाईन बंद करने संबंधी शिकायत छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम, एसएचओ सनौली थाना पुलिस को दी है। इस बारे में छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि वे मिटिंग में हैं । बगैर बिजली विभाग के इजाजत के बिजली तार काटने के मामले में जेई को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच की रिर्पोट आने पर कार्रवाई की जाएगी ।