फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सनौली। नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने व उससे बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को सनौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। लड़की को भगाने में सहयोग करने वाले उसके दो भाई अभी फरार हैं।

सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक सप्ताह पहले एक युवक अपने दो भाईयों की मदद से नाबालिग लड़की को गांव से भगा कर ले गया था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने लड़की भगा ले जाने वाले युवक और उसके दो भाईयों को मदद करने के आरोप में तीन भाईयों के खिलाफ सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। तीन दिन पूर्व आरोपी युवक नाबालिग लड़की को छोड़ कर फरार हो गया। नाबालिग लड़की को सनौली थाना पुलिस ने उसका अस्पताल में मेडिकल कराया गया और अदालत में ब्यान दर्ज कराए गए। आरोपी युवक कामिल पुत्र फियाज के खिलाफ बलात्कार के आरोप में 376 डी 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की। कई दिनों से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी युवक को वीरवार को सनौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया जिसे शुक्र वार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने में आरोपी युवक के दो भाईयों व अन्य युवक भी फरार है। सनौली थाना पुलिस जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि नाबालिग लडकी से बलात्कार के एक मुख्य आरोपी युवक कामिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो भाई घर से फरार हैं । उनकी तलाश में गांव और कई जगह पर दबिश दी है। जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed