{"_id":"5953fac14f1c1b1c6b8b462b","slug":"31498675905-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामुली कहासुनी पर गंडासी से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामुली कहासुनी पर गंडासी से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। वाल्मीकि बस्ती में मीट की दुकान पर मामूली कहासुनी पर कुछ लोगों ने गंडासी और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मीट की एक दुकान के मालिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पानीपत के एक निजी अस्पताल में शव न मिलने पर कुछ देर हंगामा किया। इसके बाद डीएसपी सिटी ने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन से बात कर शव दिलवाया। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
वाल्मीकि बस्ती निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि उसकी और उसके चाचा कृष्ण की वाल्मीकि बस्ती में मीट की दुकान है। मंगलवार रात को वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती का ही पवन तेजधार हथियार के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौच शुरू कर दी। उसकी हरकत का विरोध करने पर उसने चाचा कृष्ण के सिर पर गंडासी से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने भाइयों को बुलाकर उन पर ईंट फेंकना शुरू कर दिया। इससे वह वह भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें छुड़वाया। इसके बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें पानीपत रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उसने बताया कि अस्पताल में बुधवार को कृष्ण ने दम तोड़ दिया। परिजन शव उठाने लगे तो अस्पताल प्रबंधन ने पहले बिल क्लीयर करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उनके पास केवल 56 हजार होने की बात कही। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में खर्च पैसे जमा कराने की कही। बताया जा रहा है कि परिजनों ने यहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। डीएसपी सिटी आत्माराम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से बात की। पुलिस ने इसके शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते पवन, महाबीर, सन्नी, राकेश, अरुण, अनु, अमित और संजय पर हत्या समेत कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
वाल्मीकि बस्ती में पुरानी रंजिशन एक युवक की गंडासी से हमला कर हत्या कर दी। इसमें एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और इसमें हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
अतर सिंह, प्रभारी, चौकी, समालखा।