{"_id":"63ef957b609f0475e30e85e4","slug":"23-online-examinations-of-kvs-organization-were-on-the-target-of-paper-solver-gang-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर सॉल्वर गैंग: निशाने पर थीं KVS संगठन की 23 ऑनलाइन परीक्षाएं, कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस पर ले करते थे सॉल्व","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेपर सॉल्वर गैंग: निशाने पर थीं KVS संगठन की 23 ऑनलाइन परीक्षाएं, कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस पर ले करते थे सॉल्व
Fri, 17 Feb 2023 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:25 PM IST
सार
टीजीटी की छह परीक्षाएं हुईं हैं। अब आगे पीजीटी की सात और प्राइमरी टीचर की 10 परीक्षाएं होनी हैं। गैंग परीक्षा से संबंधित जिन विषयों के सॉल्वरों के संपर्क में था, उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। सॉल्वर गैंग ने पहली पाली में गणित विषय के चार परीक्षार्थियों के पेपर हल किए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों के पदों की 23 ऑनलाइन परीक्षाओं पर सॉल्वर गैंग की नजर थी। टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की छह परीक्षाएं हो चुकी हैं। अब पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) और प्राइमरी टीचर की परीक्षाएं सॉल्वर गैंग के निशाने पर थीं। पीजीटी की परीक्षा में विषय अधिक हैं, ऐसे में विषयवार अन्य सॉल्वर के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
पीजीटी की भौतिकी, रसायन, वाणिज्य, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषय की सात परीक्षा 17 से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलनी है। जिसके बाद प्राइमरी टीचर के पद पर 10 परीक्षाएं होनी थी। ऐसे में और किन विषयों के सॉल्वर से गैंग संपर्क में था, इसकी भी पड़ताल में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि सॉल्वर गैंग ने इन परीक्षाओं के परीक्षार्थियों से भी पेपर सॉल्व कराने के लिए तैयारी कर रखी थी।
विज्ञापन
नहीं था दूसरी पाली का विषय संबंधी एक्सपर्ट
हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में 14 फरवरी को जब पुलिस ने टेन स्पून होटल के कमरा नंबर-102 में छापा मारा तो उस वक्त टीजीटी की दूसरी पाली की संस्कृत और फिजिकल एवं हेल्थ एजुकेशन (पीएंडएचई) की परीक्षा चल रही थी। यही परीक्षा पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा के साथ भी थी। सॉल्वर गैंग के पास गणित विषय का एक्सपर्ट सॉल्वर हरिकेश था।
विज्ञापन
इस पाली पर चार परीक्षार्थियों के पेपर रिमोट एक्सेस पर लेकर हल किया गया था, लेकिन दूसरी पाली में संस्कृत और फिजिकल एवं हेल्थ एजुकेशन का एक्सपर्ट नहीं था। हालांकि इस पाली में भी सॉल्वरों ने चार परीक्षार्थियों के पेपर देने की बात की है।
टीजीटी की परीक्षा 180 अंकों की है, जिसमें से 80 अंक की परीक्षा कॉमन एवं बाकी 100 अंकों की परीक्षा विषय संबंधी है। दूसरी पाली में संस्कृत और फिजिकल एवं हेल्थ एजुकेशन का एक्सपर्ट सॉल्वर नहीं था।
पुलिस बाकी परीक्षाओं की भी कर रही पड़ताल
पुलिस बाकी होने वाली परीक्षाओं के बारे में भी पड़ताल कर रही है। जिससे पता चल से कि और किन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए सॉल्वर गैंग ने ठेका ले रखा था या लेने वाले थे। इन परीक्षाओं को भी समालखा स्थित टेन स्पून होटल से ही लैब के कंप्यूटरों को रिमोट एक्सेस पर लेकर सॉल्व किया जाना था या कोई और ठिकाना तय किया था।