{"_id":"5b45012b4f1c1bc2248b5a2d","slug":"21531248939-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक ने घर के बाहर बैठी किशोरी पर किया तलवार से 6 बार हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक युवक ने घर के बाहर बैठी किशोरी पर किया तलवार से 6 बार हमला
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
दो दिन पहले गली में आने से रोका था, युवक ने किशोरी पर तलवार से किया सात बार हमला
पानीपत के कुटानी रोड स्थित दलबीर कॉलोनी में दिया गया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कुटानी रोड पर दलबीर कॉलोनी में एक युवक ने घर के बाहर बैठी एक किशोरी पर तलवार से सात बार हमला किया। स्थानीय लोगों ने किशोरी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दलबीर नगर निवासी नेहा (17) पढ़ाई छोड़ चुकी है। वह चादरों व हैंडलूम के पीस पर सिपी लगाने का काम करती है। वह मंगलवार शाम को घर के दरवाजे पर बैठकर काम कर रही थी। इसी दौरान वधावाराम कॉलोनी का कृष्ण उर्फ काला सैनी हाथ में तलवार लेकर गली में आया और नेहा पर हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद सात हमले किए।
किशोरी की मां अनीता ने बताया कि कृष्ण मनचला है। वह कई बार गलियों में ऐसे ही घूमता है। उनको उसकी नीयत सही नहीं लग रही थी। दो दिन पहले उसने उसको गली में आने से रोक दिया था। उनको अंदेशा है कि आरोपी ने इसी कारण उसकी बेटी पर तलवार से हमला किया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएसपी राजेश लोहान व किला थाना पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।