फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ट्रेन में सवार यात्री की मौत के नाम व उम्र को लेकर परिजनों का हंगामा

ट्रेन में सवार यात्री की मौत के नाम व उम्र को लेकर परिजनों का हंगामा

Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में सवार यात्री की मौत के नाम व उम्र को लेकर परिजनों का हंगामा
यात्री की स्टेशन पर मौत, नाम पर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वोटर कार्ड हो या अन्य सरकारी दस्तावेज सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से संबंधित व्यक्ति व्यक्ति का नाम, पता और उम्र गलत होना आम हो गया है। ऐसी ही एक लापरवाही पानीपत में जीआरपीकर्मियों के गले की हड्डी बन गया। पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की मौत के बाद कार्रवाई में मृतक का नाम और उम्र गलत लिखा जाना मुसीबत बन गया। आधार कार्ड से डिटेल मैच न होने पर डॉक्टर ने पीएम करने से इंकार किया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस पर डॉक्टर शव का पोस्टमार्टम किए बगैर लौट गई, बाद में जीआरपी की ओर से गलती सुधारे जाने के बाद डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 12471 स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन में तीर्थ सिंह बांद्रा स्टेशन से अपने घर होशियारपुर (पंजाब) जा रहा था। इसकी ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से पानीपत स्टेशन स्टेशन पर मौत हो गई थी। परिजन रविवार सुबह पानीपत सिविल अस्पताल में पहुंचे और डॉक्टर को मृतक का आधार कार्ड दिखाया। जिसमें जीआरपी की ओर से डॉक्टर को दी गई रिपोर्ट के अनुसार मृतक की डिटेल उससे मैच नहीं कर रही थी तो डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने व शव को देने से परिजनों को मना कर दिया। वहीं परिजनों ने जीआरपी पर आरोप लगाते हुए जीआरपी पर मृतक का नाम तीर्थ सिंह की जगह तीर सिंह और उम्र 53 की जगह 46 लिख दी। इससे बिफरे परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करने आईं डॉक्टर भी हंगामा देखकर पोस्टमार्टम किए बिना ही वहां से चली गई। जिसके बाद जीआरपी कर्मी की ओर से तीर सिंह के बाद तीर्थ सिंह नाम करने और उम्र 46 से 53 करने के बाद डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद परिजन शव को होशियारपुर पंजाब ले गए।
विज्ञापन

वर्जन
स्वराज एक्सप्रेस में शनिवार को एक यात्री की मौत हो गई थी। मेरे सामने उस वक्त जो नाम व उम्र आई थी, उसी के आधार पर कार्रवाई की थी। परिजनों ने नाम व उम्र पर आपत्ति जताई थी। उसको ठीक करा दिया गया और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर सिंह सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed