{"_id":"5ca7a64abdec2213ea539908","slug":"201554490954-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवी वाहन लाइसेंस की फाइल जमा कराकर घर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवी वाहन लाइसेंस की फाइल जमा कराकर घर लौट रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार को कार ने मारी टक्कर, मौत
पानीपत। गांव बुड़शाम पुल पर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। युवक हैवी वाहन चलाने की ट्रेनिंग की फाइल जमा कराकर घर लौट रहा था। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जितेंद्र पुत्र रघुबीर निवासी गांव चमराड़ा ने बताया कि उसके भाई सतेंद्र की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान थी। कुछ दिन पहले सतेंद्र ने दुकान बंद कर दी थी। अब वो हैवी लाइसेंस बनवाकर ट्रक व बस चालक के रूप में नौकरी करना चाहता था इसलिए वो वीरवार सुबह फाइल जमा कराने पानीपत ट्रेनिंग स्कूल में गया था। वहां से शाम को फाइल जमा कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में बुड़शाम गांव के पास पुल पर यूपी नंबर की एक कार ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र पांच बच्चों का पिता था।