{"_id":"5ca7a386bdec2213e76c33fa","slug":"201554490246-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ जारी, नांगलखेड़ी के पास युवक से सवा किलोग्राम चरस बरामद, 10 दिन में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ जारी, नांगलखेड़ी के पास युवक से सवा किलोग्राम चरस बरामद, 10 दिन में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलखेड़ी के पास तस्कर से सवा किलोग्राम चरस बरामद, 10 दिन में 8वां तस्कर पकड़ा
पानीपत। पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वीरवार देर रात को पानीपत की एनडीपीएस टीम ने नंगला पार गांव के पास से एक युवक को सवा किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। युवक राहगीरों को चरस बेचने की फिराक में था। पुलिस ने पिछले 10 दिन में ये 8वां नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है। जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसपी सुमित कुमार ने इसके लिए स्पेशन एनडीपीएस स्टाफ का गठन भी किया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है।
एनडीपीएस स्टाफ ने वासिदपुत्र बसीर निवासी राणा माजरा को सवा किलो चरस के साथ पकड़ा है। राणा माजरा गांव में नशे के कारण लगभग युवकों की तीन साल में मौत हो चुकी है। यूपी से सटे इन गांवों में नशे का कारोबार अधिक रहता है। एनडीपीएस स्टाफ ने यमुना की तलहटी में बसे नंगला पार के पास नाका लगाया था। वीरवार रात को एक युवक बाइक पर आया। युवक ने दूर से ही पुलिस को देखकर बाइक मोड़ ली। इसी पर पुलिस को युवक पर संदेह हो गया। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने युवक से पूछा कि क्या वो अपनी तलाशी किसी गजटिड ऑफिसर के सामने देना चाहेगा। युवक ने गजटिड ऑफिसर की इच्छा जताई। इसकी सूचना एसपी सुमित कुमार को दी गई। एसपी कुमार ने तुरंत मौके पर डीएसपी सतीश कुमार को भेजा। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पॉलीथिन बरामद हुई। जांच करने पर उसमें सवा किलो चरस मिली। आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।