फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मीटर नंबर बदलने के लिए बिजली निगम का शिफ्ट अटेंडेंट 400 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मीटर नंबर बदलने के लिए बिजली निगम का शिफ्ट अटेंडेंट 400 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 13 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मीटर नंबर बदलने के लिए बिजली निगम का शिफ्ट अटेंडेंट 400 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। विजिलेंस ने गोहाना रोड स्थित बिजली निगम के कार्यालय से शिफ्ट अटेंडेंट को मीटर नंबर बदलवाने के लिए 400 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। विजिलेंस ने आरोपी से 400 रुपये बरामद कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी शिफ्ट अटेंडेंट को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जितेंद्र निवासी गढ़ सरनाई ने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली निगम ने उसके घर पर बिजली का मीटर लगाया था। मीटर का नंबर गलत था। वह मीटर का नंबर चेंज कराने के लिए वीरवार सुबह बिजली निगम कार्यालय में गया था। यहां पर शिफ्ट अटेंडेंट नीरज कुमार निवासी सेक्टर 18 ने उससे 400 रुपये मांगे। इसके बाद वह सीधा विजिलेंस कार्यालय में पहुंच गया। यहां पर उसने इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह को पूरी बात बताई। उन्होंने डीसी सुमेधा कटारिया को मामले से अवगत कराया। डीसी ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए तहसीलदार जयभगवान वत्स को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। विजिलेंस ने जितेंद्र को पाउडर लगे 100-100 के नोट दिए। जितेंद्र के हाथ से नीरज ने जैसे ही पैसे पकड़े। विजिलेंस ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके हाथ धुलवाए गए। विजिलेंस ने उसको हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



मीटर नंबर बदलने के लिए बिजली निगम का शिफ्ट अटेंडेंट 400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
-विजिलेंस ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ा
-शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस
फोटो 37
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed