{"_id":"5aca5e314f1c1b616b8b4705","slug":"201523211825-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में खड़े व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द होने के कारण मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में खड़े व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द होने के कारण मौत
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में खड़े व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द होने के कारण मौत
पानीपत। सब्जी मंडी में दुकान पर खड़े एक व्यक्ति की अचानक सीने में दर्द होने से मौत हो गई। व्यक्ति दुकानदार से मिलने के लिए गया था। बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय राजेंद्र पुत्र दीपचंद निवासी साईं कॉलोनी शनिवार को समालखा किसी काम से गया था। वहां से वह शाम को पानीपत सब्जी मंडी में लौटा। सब्जी मंडी में वह एक दुकानदार से मिलने के लिए उसकी दुकान पर गया था। वहां अचानक उसको घबराहट होने लगी और सीने में दर्द शुरू हो गया। तेज पसीना आने के बाद वह गिर गया। दुकानदार उसको नजदीकी अस्पताल में लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में राजेंद्र की मौत का कारण अचानक हार्ट फेल होना बताया गया है।