{"_id":"59ac45c44f1c1b17278b501a","slug":"201504462276-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आठ मरला आरके पूरम में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
गांव शांबली, करनाल निवासी सतपाल (45) आठ मरला आरके पुरम में राम अवतार के मकान में किराए पर रहता था और यहीं फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि सतपाल का परिवार गांव में रहता था। पड़ोसियों की मानें तो सतपाल नशे का आदी था और अधिक शराब पीता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में कमरे पर पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में वह कमरे में गिर पड़ा। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। रविवार सुबह वह मृत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि सिर पर लगी चोटों से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।