{"_id":"59ac45b94f1c1b5f738b4f16","slug":"201504462265-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में खतरपतवार निकालते समय हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान के खेत में खतरपतवार निकालते समय हुआ हादसा
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बलाना में सर्पदंश से युवती की मौत
पानीपत/इसराना। खंड इसराना के गांव बलाना में धान की खेत में खरपतवार निकाल रही युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। गांव बलाना निवासी भतेरी (19) रविवार सुबह धान के खेत से खरपतवार निकाल रही थी। तभी सर्पदंश से खेत में ही गिर पड़ी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना इसराना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।