फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -शहर के न्यू रमेश नगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

-शहर के न्यू रमेश नगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 09 Jun 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
-शहर के न्यू रमेश नगर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने किया नकदी सहित डेढ़ लाख पर हाथ साफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के न्यू रमेश नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी और रसोई का सामान व दान के पैसे और जूते तक चोरी कर ले गए। मकान मालिक परिवार समेत ब्यास सत्संग सुनने गया था। किला थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमनाथ डाबर न्यू रमेश नगर ने थाना किला पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह परिवार समेत राधा स्वामी सत्संग सुनने ब्यास गए थे और मकान के दरवाजों पर ताला लगा दिया था। पड़ोस के लोगों ने चोरी होने की जानकारी दी। वे सत्संग के बाद घर पर आए तो उनको घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोर मकान से गैस चूल्हा, बर्तन, मिक्सी, जूसर, पांच साड़ी, पांच लेडीज सूट, छह जेंटस सूट, 1,50,700 रुपये और मंदिर में रखा दान का पैसा व जूते तक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वीरभवन चौक मकान में नकदी और गहने चोरी
चोरों ने किला थाना के अंतर्गत वीरभवन चौक स्थित एक मकान का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी कर ली। विनोद कुमार निवासी वीरभवन चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर उसके मकान में घुस आए और मकान से सोने की दो अंगूठी, एक चेन, चांदी के छह सिक्के, चांदी की दो मूर्ति व करीब 47 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इसमें चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed