{"_id":"5c96886fbdec2213f80164f8","slug":"191553369199-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिला 3 माह का भ्रूण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े के ढेर में मिला 3 माह का भ्रूण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूड़े के ढेर में मिला 3 माह का भ्रूण
पानीपत। किशनपुरा चौकी क्षेत्र स्थित शिव नगर में कूड़े के ढेर में लगभग तीन माह का भ्रूण पड़ा मिला। कूड़े में पड़ा भ्रूण देख लोग सहम गए। उन्होंने घटना की सूचना किशनपुरा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शिव नगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांधी मंडी की पिछली ओर गेट के सामने उसका टूर एंड ट्रेवल्स का ऑफिस है। मंडी में खड़ी एक फोर्ड फिगो कार के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। शनिवार सुबह लोगों को कूड़े के ढेर में लगभग तीन माह का भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। गांधी मंडी के ही पवन कुमार ने फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर संस्कार के लिए जनसेवा दल को सौंप दिया है। इसमें जो भी आरोपी होगा, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।