फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शहर में चोरी की आठ वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

शहर में चोरी की आठ वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर में चोरी की आठ वारदात, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
शहर में चोरी की आठ वारदात, केस दर्ज
विज्ञापन

स्कूल का वाईफाई सिस्टम चोरी, रिपोर्ट तलब
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में चोरी की आठ वारदात हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र देशवाल, प्रधानाचार्य राजकीय स्कूल गांव आट्टा ने थाना समालखा व जिला शिक्षा विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल का वाईफाई सिस्टम चोरी कर लिया है। इसकी कीमत 12 हजार रुपये है। महेंद्र की शिकायत पर थाना समालखा पुलिस ने स्कूल का निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य महेंद्र से इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

दूसरी ओर, सुरेश कुमार निवासी हुडा सेक्टर-12 के गोदाम से चोरों ने तीन हजार रुपये की नगदी व मोबाइल फोन सेट चोरी कर लिया। सुरेश की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सुरेश के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों पर चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बिजेंद्र निवासी कांधला जिला शामली, उत्तर प्रदेश की 18 हजार रुपये कीमत की बाइक सनौली रोड, जयबीर निवासी गांव छाजपुर जिला की 15 हजार रुपये कीमत की बाइक खन्ना रोड, भारत भूषण निवासी हुडा सेक्टर-25 की 19 हजार रुपये कीमत की बाइक हुडा सेक्टर 12 से, अनिल चुघ निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी की 15 हजार रुपये कीमत की बाइक उनके ही घर के पास से, चेतन अरोरा निवासी अंसल सुशांत सिटी की 10 हजार रुपये कीमत की बाइक बरसत रोड से, विकास निवासी गांव सालवन जिला जींद की 10 हजार रुपये कीमत की बाइक राजगुरु बाजार से चोरी कर ली गई। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायतों पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed