{"_id":"5b47a2ac4f1c1b07278b62f7","slug":"191531421356-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल करवाने पहुंची महिला को तलवार से काटने पहुंचे 5 युवक, स्टॉफ नर्स ने शोर कर अस्पताल के कमरें में सो रही पुलिस को जगाया, पुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल करवाने पहुंची महिला को तलवार से काटने पहुंचे 5 युवक, स्टॉफ नर्स ने शोर कर अस्पताल के कमरें में सो रही पुलिस को जगाया, पुल
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या- 37, 38, 39 व 52
अनजान युवाओं के आने-जाने पर टोका तो पड़ोसन के बेटे ने साथियों संग महिला पर हथियारों से किया हमला
छाती में घोंपा चाकू, मेडिकल करवाने पहुंची तो महिला को तलवार से काटने पहुंचे 5 युवक
स्टॉफ नर्स ने शोर कर अस्पताल के कमरे में सो रही पुलिस को जगाया, पुलिस को देखकर तलवार लहराते हुए वापस भागे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बबैल रोड स्थित भारत नगर में पड़ोसन के घर रोजाना अनजान युवाओं के आने-जाने पर टोका तो उसके बेटे ने अपने 20 साथियों के साथ महिला पर तलवार, चाकू, रॉड व डंडे से हमला बोल दिया। हमले के दौरान आरोपी प्रिंस ने महिला की छाती और हाथ में चाकू गाड़ दिया। इसके बाद पीड़िता सामान्य अस्पताल पहुंची तो पीछे से आरोपी युवकों ने अस्पताल परिसर में ही उसे काटने का प्रयास किया। बदमाशों को तलवारों से लैस देख स्टॉफ नर्स ने शोर कर आपातकालीन वार्ड के कमरें में सो रहे पुलिसकर्मियों को जगाया। पुलिस के जागने के बाद पुलिस को देखकर आरोपी हवा में तलवार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिजन देर रात तक अस्पताल में ही डर के साए में बैठा रहा। इसके बाद तड़के होने पर वहां से परिवार घर के लिए निकला। पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला बुधवार रात 10 बजे बबैल रोड स्थित भारत नगर का है। वहां के स्थानीय निवासी पीड़िता सकीला पत्नी दिलशाद ने बताया कि उसकी पड़ोसन के घर रोजाना बहुत से अनजान लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वे लोग पड़ोस में रहने वाली सभी महिलाओं पर बुरी नजर रखते हैं। इसी के विरोध में पीड़िता ने पड़ोसी महिला को टोका व कहा कि गली-मोहल्ले में ये सब ठीक नहीं है। इसी बात पर पड़ोसन तैश में आ गई व घर के अंदर से बेटे प्रिंस को बुलाया। इसके बाद आरोपी प्रिंस व उसके 20 अन्य साथियों संग मिलकर सकीला के परिवार पर तलवार, रॉड व डंडे से हमला बोल दिया। हमले के दौरान आरोपी प्रिंस ने महिला की छाती व हाथ में चाकू गाड़ दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद किसी तरह से परिवार महिला का उपचार करवाने सामान्य अस्पताल पहुुंचे। उनके अस्पताल पहुंचने की खबर सुनकर आरोपी पांच बदमाशों के समूह में तलवार सहित अस्पताल परिसर महिला को काटने के लिए पहुंचा। वहां पुलिस की तैनाती की बात सुनकर आरोपी हवा से तलवार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस कंट्रोल नंबर पर किया 28 बार फोन...
पीड़िता के पति दिलशाद ने बताया कि गली में हादसे के दौरान ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन करना शुरू किया था। हर बार पुलिस के जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला। इसके बाद किला एसएचओ के नंबर पर भी फोन किया गया, लेकिन उन्होंने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस से सुरक्षा मिले बिना पीड़ित परिजन किसी तरह से सामान्य अस्पताल पहुंचे। वहां आरोपियों को फिर से आता देख पीड़ितों ने एसपी को फोन किया। इसके महज 8 मिनट बाद ही किला थाना पुलिस एसएचओ बलवान टीम सहित पहुंच गए।
विज्ञापन
---
घटनास्थल पर लगाए तीन चक्कर, नहीं मिला घर
पुलिस कंट्रोल नंबर से सूचना मिलते ही टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचा था। उस जगह के तीन चक्कर भी लगाए, लेकिन उनके घर का पता नहीं लगा। पीड़िता को फोन भी किया गया, लेकिन उसने कहा कि वह खुद को कमरे में बंद करके बैठी है। इसके बाद सूचना मिली कि पीड़िता सामान्य अस्पताल पहुंच चुकी है। वहां पुलिस मौके पर पहुंची थी।
- बलवान सिंह, एसएचओ, किला थाना पुलिस
अस्पताल में सो रही पुलिस बोली, ये ही है उनकी ड्यूटी
सामान्य अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के कमरे में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी सो रहे थे। वारदात के दौरान उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं जगे। काफी प्रयास करने के बाद तीनों पुलिसकर्मी नींद से उठे। स्टाफ ने पूछा कि वे तीनों ड्यूटी पर हैं क्या? पुलिसकर्मी ने हां में उत्तर दिया। इसके बाद पूछा गया कि क्या सोना ही उनकी ड्यूटी है, तो पुलिस ने कहा कि सोते हुए भी कर रहे हैं ड्यूटी। इसके बाद तीनों जाग गए और उठकर वर्दी पहनी।