{"_id":"59cfe4ba4f1c1bd7538b5116","slug":"191506796730-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-देवी मंदिर के पास शनिवार शाम को हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-देवी मंदिर के पास शनिवार शाम को हुई मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रावण दहन के बाद दशहरा स्थल पर बच्चे की संदिग्ध मौत, करंट की आशंका
पानीपत। प्राचीन देवी मंदिर में दशहरा दहन के बाद चौदह साल के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौत का कारण करंट लगना बताया है। पुलिस ने फिलहाल करंट लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। प्राचीन देवी मंदिर में शनिवार शाम को रावण दहन किया गया। दर्शक रावण दहन के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए। मंदिर परिसर में करीब चौदह साल का एक बच्चा गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्चे को सिविल अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि बच्चे को मंदिर परिसर में करंट लगा है। जिससे उसकी मौत हो गई। तहसील कैंप चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस को देवी मंदिर में एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली थी। डॉक्टरों ने फिलहाल करंट लगने से मौत का कारण नहीं बताया है। बच्चे की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ होगा। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर इसकी शिनाख्त शुरू कर दी है।