फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस सुरक्षा में डेरा का नाम चर्चा घर

पुलिस सुरक्षा में डेरा का नाम चर्चा घर

Tue, 29 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में डेरा का नाम चर्चा घर
फोटो-13
विज्ञापन

पुलिस सतर्क, तहसीलदार गांवों में दौरा कर शांति की कर रहे अपील
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
साध्वी यौन शौषण मामले में दोषी डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद कोई अप्रिय घटना न घट सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से चौकसी बरते हुए है। हर गांव में पंचायत, सरपंच, पंच ब्लॉक समिति सदस्यों, नंबरदार सहित गांव के गणमान्य लोगों का पुलिस प्रशासन से मिलकर शांति रखने के लिए लोगों से लगातार संपर्क साधे हुए हैं और गांव में डेरा के अनुयायियों पर नजरे जमाए हुए है। डेरे से संबंध रखने वाले लोगों की रिपोर्ट ली जा रही है। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारी ले रहे है। वहीं पिछले पांच दिनों से नाम मात्र चल रहे वाहनों की संख्या में मंगलवार को बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई है। जिस कारण से पुलिस की गश्त दिन रात चल रही है। मंगलवार को नाम चर्चा घर पर कुराड़ पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कौशिक, एसएचओं सनौली थाना नरेंद्र कुमार ने हर एक घंटे के अंतराल पर आसपास के गांवों का दौरा कर कर रहे है और डेरे के मैन गेट पर सुरक्षा को तैनात पुलिस बल से मामले को लेकर डेरे पर कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश दिए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कौशिक का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आसपास के गांवों में भी लगातार गांवों का दौराकर लोगों शांति बनाए रखने का आह्वान किया जा रहा है। डेरे पर पुलिस कर्मी व पीसीआर जीप्सी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed